प्याज की चाय पीने से होने वाले फायदों ने सबको हैरान किया

प्याज की चाय पीने से होने वाले फायदों ने सबको हैरान किया

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह के रोग फैल रहे हैं। उनमें से सबसे ज्यादा डायबिटीज फैल रहा है। अधिकतर लोगों में ये रोग होता चला जा रहा है। वो फिर चाहे नौजवान हो या बुजुर्ग, पुरूष हो या महिलाएं सभी लोगों को आज के समय में डायबिटीज हो जा रही है। इस बीमारी का मुख्य कारण गलत खान-पान और रहन-सहन है। अगर हम खान-पान में परहेज और सही समय पर भोजन करते हैं तो हम डायबिटीज से बच सकते हैं। ऐसी स्थिति में जितना हो सके घरेलू चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से हमें कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और हम डायबिटीज जैसी बीमारी से भी दूर रहेंगे। ऐसी एक घरेलू चीज है, प्याज जो हमारे भोजन का स्वाद बढ़ाता है और हमे कई रोगों से दूर रखता है।

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

अगर आपभी डायबिटीज के रोगी हैं तो प्याज की चाय का सेवन करें। इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा। जानिए कैसे करें सेवन और प्याज की चाय पीने के अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में। 

प्याज कैसे करेगा फायदेमंद

आपको बता दें कि प्याज में अधिक फाइबर के साथ लौ कार्ब पाया जाता है। प्याज की चाय का सेवन करने से यह इंसुलिन को तेजी से बढ़ा देती है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

प्याज की चाय पीने के लाभ (Health Benefits of Onion Tea in Hindi):

कोलोन कैंसर

एक रिसर्च के अनुसार प्याज की चाय में घुलनशील फाइबर होता है जो कोलोन को साफ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये स्किन और आंत से टॉक्सिन को बाहर निकालकर कैंसर सेल्स को बनने से रोकता है। 

मोटापा में फायदेमंद

प्याज की चाय वजन कम करने में भी कारगर है। दिन में 2 बार इसका सेवन करने से तेजी से मेटाबॉलिज्म बढ़ते हैं जिससे आपको कुछ ही सप्ताह में असर नजर आ जाएगा। 

दिल को रखें हेल्दी

प्याज में भरपूर मात्रा में क्वेरसेटिन एचडीएल यानि कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन तेजी से होने लगता है। जिससे शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्राल खत्म हो जाते हैं और आपका दिल हेल्दी रहता है। 

हाई बीपी में फायदेमंद

प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन नाम का पिग्मेंट ब्‍लड क्‍लॉट्स बनने से रोकता है, जिससे कारण आपको हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी के खतरे की कम करती है।

अध्ययन में ये बात आईं सामने

यूरोपीय क्लीनिकल न्यूट्रीशन के जर्नल के वैज्ञानिकों के अनुसार, प्‍याज में क्‍वेरसेटिन नामक एक तत्‍व  पाया जाता है जो आपके खून में जाकर एंटी-ऑक्‍सीडेंट की मात्रा को तेजी से बढ़ा देता है। इसके साथ ही इस चाय में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो आपको संक्रामक रोगों से बचा कर रखता है। 

ऐसे बनाएं प्याज की चाय

एक पैन में 2 कप पानी तक कर उबालने के बाद इसमें प्याज को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े करके इसमें डाल लें। अब इसे धीमी आंच में उबलने दें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद करके इसे छान लें। इसके बाद इसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस और एक ग्रीन टी बैग डाल दें। करीब 5 मिनट बाद टी बैग निकाल लें और इसमें अपने अनुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें। दिन में एक बार इसका सेवन जरूर करे।

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज की शिकार महिलाएं करवा चौथ में रखें इन बातों का ध्यान, रहेंगी सुरक्षित और स्वस्थ

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।